नोखा। नोखा नगर पंचायत के विभिन्न चौक चौराहों पर सार्वजनिक शौचालय नही रहने का दंश शहवारिसयों को झेलने की मजबूरी बनी हुई है। शहर के दीनदयाल उपाध्याय चौक, थाना चौक, सर्वोदय कॉलोनी चौक, दुर्गा चौक , स्टेशन रोड़,सदर बाजार चौक सहित अन्य चौकों पर एक भी सार्वजनिक शौचालय नहीं होने का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता है। खासकर बाहर से आने वाले व्यापारियों और महिलाओं को इससे दोचार होना मजबूरी बनी हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों से महिलाओं के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। पर्व-त्योहार के समय बाजार में बढ़ती भीड़ के बीच परेशानी अधिक हो जाती है।

मालूम हो कि प्रखंड क्षेत्र में कपड़ा, किराना दुकान सहित अन्य सामग्रियों की खरीदारी करने के लिए नगर व प्रखंड क्षेत्र सहित अन्य प्रखंडों से अधिक संख्या में व्यापारी पहंुचते हैं। सार्वजनिक शौचालय नहीं रहने के कारण व्यापारियों को होटल या दोस्तों के घर जाना पड़ता है। होटल बुक कर अपने कार्यों को अंजाम देने के बाद जहां आर्थिक मार सहने की परेशानी बनी रहती है।

सासाराम से खरीदारी करने आये व्यापारी शंकर झा, अशोक रंगीला सहित अन्य का कहना है कि पिछले दस वर्षों से वाराणसी से सामान लेकर अपने प्रखंड में बिक्री करते हैं। इन दस वर्षों में जिले क ी आबादी बढ़ी है। इन दस वर्षों में सार्वजनिक शौचालय नहीं बनना लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। शहर के कई प्रबुद्ध जनों ने नगर प्रशासन व जिला प्रशासन से शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर सार्वजनिक शौचालय निर्माण कराने की मांग की है। ताकि बाहर से आने वाले खासकर महिलाओं को परेशानी नहीं हो। प्रतिदिन बाहर से हजारों की संख्या में महिलाएं अपने अलग अलग कार्यों को निबटाने के लिए शहर में प्रवेश करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network