आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 12 अप्रैल 2023 : भारत वर्ष के महान संत पूज्य त्रिदंडी स्वामी जी के नाम से पड़ोसी जिले भोजपुर के शाहपुर में नया डिग्री कॉलेज बन कर तैयार हो गया है। 14 अप्रैल को सतुआन के दिन इसका उद्घाटन पूज्य जीयर स्वामी जी की मौजूदगी में बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर करेंगे। इसकी आधिकारिक जानकारी भोजपुर जिले के डीएम को भी प्राप्त हो गई है। डीएम राजकुमार व वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति शैलेन्द्र कुमार चौबे स्वयं ही मौके का जायजा लेने पहुंचे थे।

जहां सोमवार से ही पूज्य जीयर स्वामी जी का लक्ष्मीनारायण यज्ञ भी प्रारंभ हो गया है। 14 अप्रैल की दोपहर दो बजे डिग्री कॉलेज का उद्घाटन होगा। महामहिम राज्यपाल वहां दो घंटे रूकंगे। अगले दिन यज्ञ की पूर्णाहुति भी होगी। पाठकों की जानकारी के लिए बात दें। यह कॉलेज शाहपुर अनुमंडल के गौतम नगर में बना है। जिसकी तस्वीर आप यहां खबर के साथ देख पा रहे हैं। इसके अलावा पूज्य त्रिदंडी स्वामी जी के नाम से दुसरा कॉलेज भी पीरो अनुमंडल के परमानपुर में बन रहा है।

बक्सर के रहने वाले महान संत त्रिदंडी स्वामी जी कहा करते थे। शिक्षा से बढ़कर कुछ नहीं। उन्होंने अपने जीवन काल में बक्सर तथा अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर के सटे आवासीय संस्कृत उच्च विद्यालय की स्थापना की थी। अपने गुरु के सपने को साकार रूप देते हुए पूज्य जीयर स्वामी ने अपने दृढ़ संकल्प से मान्यता प्राप्त कॉलेज की स्थापना करा अपनी गुरुनिष्ठा को प्रकट किया है। इतना ही नहीं दो वर्ष पहले से ही उन्होंने बक्सर में भी केन्द्रीय संस्कृत महाविद्यालय खोलने के लिए कवायद भी शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network