जूनियर संत पॉल स्कूल के विद्यार्थियों ने चित्रकला के साथ नृत्य व गीत गाकर सभी को लुभाया

रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 14 नवम्बर 2021 : सासाराम। जिला मुख्यालय सासाराम की शैक्षणिक संस्थान संत पाॅल स्कूल के प्रांगण में स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन पर बाल दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यहाँ अध्ययनरत्त विद्यार्थियों ने पंडित जवाहर लाल नेहरू एवं इनसे जुड़े कई चीजों को अपने नन्हें हाथों से उकेरा। विद्यालय के चेयरमैन डॉ एस पी वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि महापुरुषों के जन्मदिन और कुछ महत्वपूर्ण दिवसों को विद्यार्थियों के बीच मनाना अब पार्ट ऑफ एजूकेशन में शामिल कर दिया गया है।यही कारण है कि आज छुट्टी के दिन रविवार को हमलोग विद्यालय के प्रांगण में बाल दिवस मनाने के लिए एकजुट हुए हैं।पंडित नेहरू हमारे स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री थे। इन्हें बच्चे चाचा नेहरू कह कर बुलाते थे। बच्चों के बीच प्रिय होने के कारण इनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। हम सभी को पंडित जवाहर लाल नेहरू के आदर्शों को अपनाकर जीवन सफल बनाने की कोशिश करनी चाहिए।

विद्यालय की प्राचार्या आराधना वर्मा ने कहा कि बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय के सीनियर क्लासेज के विद्यार्थियों के बीच निबंध, वाद – विवाद और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अधिकतर विद्यार्थियों ने बढ़ – चढ़कर हिस्सा लिया। जूनियर क्लासेज से प्रिंस एवं प्रीतम ने प्रथम स्थान, सिद्धि कुमारी एवं उदित नारायण ने द्वितीय स्थान तथा आकृति एवं आदित्य कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाद – विवाद प्रतियोगिता में सातवीं की छात्रा प्रीयल कुमारी, पाँचवी के आदित्य नारायण एवं आठवीं के छात्र आदित्य रावत एवं सीनियर क्लासेज दसवीं की छात्रा कृतिका सुहानी, नवीं की जिया सिंह एवं दसवीं की छात्रा अभया ने क्रमशः प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर सर्टिफिकेट पाया। इसके अलावा यूकेजी के अभिनंदन सिंह, तेज प्रताप, शुभांगी, विशाल,अल्तमस, रफत, सृष्टि, समीक्षा श्रीवास्तव, श्रेयांस प्रताप,अविका चमड़िया, पूर्वी,आफिया,शाश्वत सिंह,अधिराज सहित सभी शिक्षक – शिक्षिकाओं ने बाल दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सराहनीय योगदान दिया। मंच संचालन ख्याति गुप्ता, कृतिका सुहानी एवं मयंक ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network