आईआईटी सफलता में बधाईयों का ताता

रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 28 अक्टूबर 2021 : डालमियानगर: डेहरी अनुमंडल के निवर्तमान  एएसपी सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार प्रसाद के पुत्र यश कुमार ने आईआईटी में परचम लहराया। यश कुमार के सफलता प्राप्त करने पर, डेहरी शहर वासियों ने दरभंगा सिटी एसपी के पद पर पदस्थापित अशोक कुमार प्रसाद पत्नी सीमा प्रसाद तथा आईआईटी में सफलता प्राप्त किए यश कुमार को बधाई संदेश भेजा है। सामाजिक कार्यकर्ता सूर्य देव वर्मा ने कहा कि- पुत्र बढें पिता के धर्मे – खेती उपजे अपना कर्मे उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासनिक पदाधिकारी अशोक कुमार प्रसाद एक कुशल प्रशासक है ,उनके कार्यों को आज भी डेहरी में लोग याद करते हैं। बधाई देने वालों में राजद के नगर अध्यक्ष गुड्डू चंद्रवंशी ताराचंडी हिल सिटी के एमडी संजय पासवान जदयू के वरिष्ठ नेता बिंदा चंद्रवंशी सत्येंद्र यादव, अशोक चंद्रवंशी ,ललन सिंह यादव गदर, मदन चंद्रवंशी, डॉक्टर नवीन नटराज सोहेल अहमद , अशोक सरावगी मदन कुमार डेरी अनुमंडल विजय किशन के पूर्व अध्यक्ष उमा शंकर पांडे वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र मिश्र चंद्रगुप्त मेहरा डॉ अरविंद कुमार डॉक्टर गंगासागर सिंह सहित कई शहर वासियों ने बधाई दी और यश कुमार की उज्जवल भविष्य की कामना की,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network