रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 22 जून 2021 : सासाराम : राज्य सरकार के द्वारा पारित दिशानिर्देश के तहत जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में दिनांक 12.06.2021 को ज़िला टास्कफ़ोर्स का गठन किया गया था जिसमें प्राइवेट स्कूल्ज़ एंड चिल्ड्रेन वेलफ़ेयर एसोसीएशन रोहतास इकाई के ज़िला अध्यक्ष रोहित वर्मा को सदस्य के तौर पर बैनर तले संचालित निजी विद्यालयों में कोरोना टीकाकरण अभियान में सहयोग कराने हेतु ज़िम्मेदारी सौंपा गया था।

इसी क्रम में ज़िला शिक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार के साथ ज़िलाध्यक्ष रोहतास रोहित वर्मा ने बैठक कर रोहतास ज़िला के तीनो अनुमंडलो में विभिन्न उन्निसों प्रखंड में संचालित निजी विद्यालय संचालको से सम्पर्क स्थापित करते हुए पहले चरण में कुल 33 विद्यालयों की सूची सौंपा। इस सूची में सासाराम अनुमंडल से 15 निजी विद्यालय , डेहरी अनुमंडल से 10 निजी विद्यालय एवं बिक्रमगंज अनुमंडल से 08 निजी विद्यालय संचालकों का विवरण सौंपा गया। रोहित वर्मा ने सूची सौंपते हुए ज़िला शिक्षा पदाधिकारी को बताया की यदि आवश्यकता पड़ी तो रोहतास ज़िला के उन्निसो प्रखंड के सभी विद्यालय सरकार के इस मुहीम को सफल बनाने में तन मन धन से सहयोग करेंगे। राइवेट स्कूल्ज़ एंड चिल्ड्रेन वेलफ़ेयर एसोसीएशन रोहतास इकाई के बैनर तले संचालित 787 विद्यालय ज़िला प्रशासन का हमेशा सहयोग किए है पिछले वर्ष कोरोना महामारी के प्रथम लहर के दौरान मुख्यमंत्री राहत कोष में 04 लाख से अधिक राशि दो किस्तों में ज़िला प्रशासन को दे कर संगठन ने सहयोग किया था। ठीक उसी तरह सरकार के इस मुहिम को सफल बनाने में हम सब पूर्णतः अपना कर्तव्य निभाएँगे।

रोहतास ज़िला उपाध्यक्ष सुभाष कुमार कुशवाहा, ज़िला सचिव समरेंद्र कुमार , ज़िला महामंत्री अनिल शर्मा एवं ज़िला कोषाध्यक्ष कुमार विकास प्रकाश ने जिलाधिकारी रोहतास एवं क़िला शिक्षा पदाधिकारी के नेतृत्व को सराहते हुए कहा की संगठन के माध्यम से हम सभी इस महामारी को वैक्सीन का प्रचार प्रसार करते हुए अपने कर्तव्यों का पालन मानवता के हित में करेंगे और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक वैक्सीन को पहुँचने में प्रशासन एवं राज्य सरकार का सहयोग करेंगे।

इस टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में रोहतास जिला अध्यक्ष रोहित वर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुभाष कुमार कुशवाहा, ज़िला सचिव समरेंद्र कुमार (समीर जी), जिला सह सचिव संग्राम कांत, जिला महामंत्री अनिल कुमार शर्मा , सुनील कुमार, संजय त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष कुमार विकास प्रकाश, जिला संयोजक धनेन्द्र कुमार, ज़िला जनसम्पर्क पदाधिकारी दुर्गेश पटेल , डिहरी प्रखंड अध्यक्ष अरविंद भारती, सचिव प्रशांत सिंह, कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद , चेनारी प्रखंड अध्यक्ष दिनेश्वर तिवारी, नस्रिगंज प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, प्रखंड उपाध्यक्ष सोनू आनंद, प्रखंड सचिव सतनारायण प्रसाद, प्रखंड संयुक्त सचिव सैयद अबरार आलम, प्रखंड संयुक्त सचिव कपिल मुनि प्रसाद, प्रखंड पी आर ओ सरमद नसरुल्ला, प्रखंड संरक्षक निलेश कुमार, प्रखंड महामंत्री लक्ष्मण सिंह क़ाराकाट प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार, प्रखंड उपाध्यक्ष करुणेश कुमार शांडिल्य, प्रखंड सचिव आदित्य राज, कोषाध्यक्ष बबन कुमार, प्रखंड पीआरओ अविनाश सिंह, प्रखंड संरक्षक अरुण कुमार, विक्रमगंज प्रखंड अध्यक्ष अनिता देवी, संरक्षक भारती जी , उपाध्यक्ष कमलेश कुमार , राजपुर प्रखंड अध्यक्ष यमुना चौधरी, सासाराम प्रखंड अध्यक्ष तेजनारायण पटेल , उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, कोषाध्यक्ष तौकीर आलम, कोचस सचिव धनंजय कुमार, कोषाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, करगहर प्रखंड अध्यक्ष अजित कुमार पटेल, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार , सचिव ब्रजेश पांडेय , कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार , संझौली प्रखंड अध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह , उपाध्यक्ष सोनू कुमार पांडेय, सूर्यपुरा प्रखंड अध्यक्ष शिव यश पाल, दावथ प्रखंड अध्यक्ष विश्वजीत कुमार, शिवसागर प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार राय ,तिलौथु प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह , अकोढ़िगोला प्रखंड अध्यक्ष अशोक पाल, उपाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार , सचिव बिनायक सिंह, डॉ आशुतोष पांडेय ने सराहनीय योगदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network