बच्चों के विद्यालय परिसर में लौटने पर माहौल ख़ुशनुमा।

कक्षा 01 से कक्षा 05 तक की कक्षाओं का संचालन बिहार सरकार के आदेशानुसार एवं केंद्र सरकार द्वारा निर्गत माणकों के अनुरूप।

रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : सासाराम : बिहार सरकार के मुख्य सचिव के पत्रांक संख्या 07 / विविध / 02/2021-59 दिनांक 25 फ़रवरी 2021 के आदेशानुसार सोमवार। 01 मार्च 2021 से सूबे के सभी विद्यालयों में कक्षा 01 से कक्षा 05 के संचालन की अनुमति दे दी गयी है जिसके फलस्वरूप रोहतास ज़िला के उन्निसों प्रखंड में सभी निजी विद्यालयों ने अपने अपने विद्यालय के द्वार नन्हे मुनहे बच्चों के लिए खोल दिए है। प्राइवेट स्कूल्ज़ एंड चिल्ड्रेन वेलफ़ेयर एसोसीएशन के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव डॉक्टर एस॰पी॰वर्मा के आवहन पर रोहतास ज़िला के सभी प्रखंड के निजी विद्यालयों ने ग़ुब्बारों से विद्यालय परिसर सजा कर नन्हे बच्चों का स्वागत धूम धाम से कोरोना के माणकों के अनुरूप किया। लगभग एक साल के विराम के बाद बच्चों के विद्यालय परिसर में आने पर डॉक्टर वर्मा ने कहा की एक सभ्य घर जैसा कोई स्कूल नहीं है और एक भद्र अभिभावक जैसा कोई शिक्षक नहीं है। विद्यालयों में बच्चे सिर्फ़ पाँच से छह घंटे के लिए आते है और बाक़ी समय अपने अपने अभिभावक के छत्र छाया में प्रशिक्षित होते है। यदि घर में बच्चों को शिक्षा के प्रति अनुकूल माहौल मिले तो वैसे बच्चे निश्चित रूप से सफल होते है। कोरोना काल में ऑनलाइन पठन पाठन से सबसे बढ़ा लाभ समाज को हुआ है की निर्भय हो कर बच्चों ने आधुनिक तकनीक के माध्यम से अपने शिक्षा को जारी रखा। समाज का कुछ अंग स्मार्ट फ़ोन नहीं होने के वजह से ऑनलाइन पठन पाठन से वंचित हो गए थे अब सभी विद्यालयों में कक्षा 01 से 12वी तक के क्लैसेज़ बिहार सरकार के आदेशानुसार भौतिक रूप से संचालित हो रहे है जिसमें इस तरह के बच्चों के लिए एक्स्ट्रा क्लैसेज़ चला कर उनके नुक़सान को भरपायी करना चाहिए।

ज़िला अध्यक्ष रोहित वर्मा ने सभी बच्चों एवं अभिभावकों को निजी विद्यालय परिसर में मास्क पहनने एवं शारीरिक दूरी बनाए रखने का निवेदन किया ताकि बच्चों की सुरक्षा में कोई कमी ना रह जाए।

नन्हे बच्चों एवं उनके अभिभावको का उत्साह देखने से ऐसा लगा रहा था कि मानो आज कोई उत्सव है। अभिभावको ने अपने अपने बच्चों को मास्क पहना कर विद्यालय में भेजा। विद्यालय परिसर में पहुँचने पर विद्यालय परिवार के तरफ़ से बच्चों का थर्मल स्कैनिंग किया गया जिसके बाद स्वसंचालित सेनीटाइज़र मशीन से अपने अपने हाथों को स्वक्ष करने के पश्चात अपने अपने कक्षाओं में प्रवेश किया। सभी वर्ग शिक्षक एवं वर्ग शिक्षिकाओं को केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के माणकों के अनुसार प्रशिक्षित किया गया है ताकि बच्चे एक दूसरे से शारीरिक दूरी बनाए रखे।

विद्यालयों को खोलने के निर्णय का स्वागत रोहतास जिला अध्यक्ष रोहित वर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुभाष कुमार कुशवाहा, ज़िला सचिव समरेंद्र कुमार (समीर जी), जिला सह सचिव संग्राम कांत, जिला महामंत्री अनिल कुमार शर्मा , सुनील कुमार, संजय त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष कुमार विकास प्रकाश, जिला संयोजक धनेन्द्र कुमार, ज़िला जनसम्पर्क पदाधिकारी दुर्गेश पटेल , डिहरी प्रखंड अध्यक्ष अरविंद भारती, सचिव प्रशांत सिंह, कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद , चेनारी प्रखंड अध्यक्ष दिनेश्वर तिवारी, नस्रिगंज प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, प्रखंड उपाध्यक्ष सोनू आनंद, प्रखंड सचिव सतनारायण प्रसाद, प्रखंड संयुक्त सचिव सैयद अबरार आलम, प्रखंड संयुक्त सचिव कपिल मुनि प्रसाद, प्रखंड पी आर ओ सरमद नसरुल्ला, प्रखंड संरक्षक निलेश कुमार, प्रखंड महामंत्री लक्ष्मण सिंह क़ाराकाट प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार, प्रखंड उपाध्यक्ष करुणेश कुमार शांडिल्य, प्रखंड सचिव आदित्य राज, कोषाध्यक्ष बबन कुमार, प्रखंड पीआरओ अविनाश सिंह, प्रखंड संरक्षक अरुण कुमार, विक्रमगंज प्रखंड अध्यक्ष अनिता देवी, संरक्षक भारती जी , उपाध्यक्ष कमलेश कुमार , राजपुर प्रखंड अध्यक्ष यमुना चौधरी, सासाराम प्रखंड अध्यक्ष तेजनारायण पटेल , उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, कोषाध्यक्ष तौकीर आलम, कोचस सचिव धनंजय कुमार, कोषाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, करगहर प्रखंड अध्यक्ष अजित कुमार पटेल, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार , सचिव ब्रजेश पांडेय , कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार , संझौली प्रखंड अध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह , उपाध्यक्ष सोनू कुमार पांडेय, सूर्यपुरा प्रखंड अध्यक्ष शिव यश पाल, दावथ प्रखंड अध्यक्ष विश्वजीत कुमार, शिवसागर प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार राय ,तिलौथु प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह , अकोढ़िगोला प्रखंड अध्यक्ष अशोक पाल, उपाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार , सचिव बिनायक सिंह, डॉ आशुतोष पांडेय ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network