आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 21 अक्टूबर 2022 : भाजयुमो रोहतास द्वारा जिलाध्यक्ष पंकज सिंह के नेतृत्व में बिहार सरकार द्वारा सातवी की परीक्षा के प्रश्नपत्र में कश्मीर को अलग देश बताने के विरोध में बिहार प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार का पुतला दहन जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय फजलगंज के गेट पर किया गया।पंकज सिंह ने कहा की कश्मीर हमारे देश का अभिन्न अंग है और कोई भी इसे दूसरा देश बताने की चेष्ठा करेगा तो भाजयुमो एवं भाजपा के कार्यकर्ता सड़क से सदन तक आवाज उठाएगी।कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और जेहादियों को खुश करना नीतीश कुमार को महंगा पड़ेगा और इसका जवाब बिहार की जनता अगले चुनाव में जरूर देगी।

मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वरिष्ठ नेता गुप्तेश्वर गुप्ता,चुनाव सेल संयोजक प्रभाकर तिवारी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निर्दोष पाण्डेय,जिला महामंत्री अभिषेक तिवारी,जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार एवं मनोहर सिंह,जिला मंत्री चंदन चौबे,रजनीश कुमार वर्मा,ध्रुव सिंह,चंदन सिंह,सुजीत गोड,मुन्ना कुमार,पंकज तिवारी,रवि सिंह,संतोष सिंह,गौतम संजय सिंह,संजय कुमार,विक्की सिंह,राजेश कुमार,रजनीश कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network