मृतक छात्र नवीन कर्नाटक का रहनेवाला था। मेडिकल की पढाई करने गया 21 वर्षीय नवीन खाना लाने निकला था

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 01 मार्च 2022 : रूस-यूक्रेन के बीच छिड़े युद्ध में भारतीय छात्र की मौत हो गई है। मृतक छात्र नवीन कर्नाटक का रहनेवाला था। मेडिकल की पढाई करने गया 21 वर्षीय नवीन खाना लाने निकला था। उसी समय रूसी सैनिकों की गोलीबारी का शिकार हो गया। विदेश मंत्रालय की ओर से इसकी पुष्टि की गई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि खारकीव में रूसी सेना की ओर से की गई गोलीबारी में भारतीय छात्र की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि, वह मृत छात्र के परिवार से संपर्क में हैं।

 कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने हावेरी ज़िले के रहने वाले नवीन शेखरप्पा के पिता से बात की है. मु्ख्यमंत्री ने कहा है कि नवीन के शव को भारत लाने की हरसंभव कोशिश की जाएगी. मुख्यमंत्री बोम्मई ने जानकारी दी है कि विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के साथ इस मुद्दे पर बातचीत चल रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network