आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 24 फरवरी 2022 : लंबे तनाव के बाद रूस ने गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे यूक्रेन पर हमला बोल दिया। रूसी सैनिक यूक्रेन की राजधानी कीव तक पहुंच चुके हैं। अब तक 54 यूक्रेनी सैनिक और 10 नागरिक मारे जा चुके हैं। वहीं, यूक्रेन ने रूस के 50 सैनिकों को मारने और 6 फाइटर जेट्स-टैंक्स तबाह करने का दावा किया है। रूस ने तीन तरफ से यूक्रेन पर हमले किए। कीव में यूक्रेन का एक फाइटर जेट क्रैश हो गया। 14 सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network