नोबेल शांति पुरस्कार जीतने वाली 19वीं महिला : मोहम्मदी ,वर्तमान में तेहरान की एविन जेल में बंद

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 06 अक्टूबर 2023 : ईरान में महिलाओं के लिए आवाज बुलंद करने वाली नरगिस मोहम्मदी  को नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया है. 51 वर्षीय नरगिस डिफेंडर्स ऑफ ह्यूमन राइट्स सेंटर की उप निदेशक हैं और वर्तमान में तेहरान की एविन जेल में बंद हैं. उन्हें 13 बार कैद किया गया और पांच बार दोषी ठहराया गया. उन्हें कोड़े मारने की सजा हो चुकी है. उन्हें करीब 31 साल की सजा हुई है.

नोबेल शांति पुरस्कार जीतने वाली 19वीं महिला :

मोहम्मदी नोबेल शांति पुरस्कार जीतने वाली 19वीं महिला हैं और 2003 में मानवाधिकार कार्यकर्ता शिरीन एबादी के बाद यह पुरस्कार जीतने वाली दूसरी ईरानी महिला हैं. पुरस्कारों के 122 साल के इतिहास में यह पांचवीं बार है कि शांति पुरस्कार किसी ऐसे व्यक्ति को दिया गया है जो जेल में है या घर में नजरबंद है.

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network