आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 24 नवम्बर 2022 : ओडिशा के अब्दुल कलाम व्हीलर आईलैंड पर अग्नि 03 मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया। 11 साल हो चुके हैं इस मिसाइल को सेना में शामिल किए हुए। यह एक इंटरमीडिएट – रेंज की बैलिस्टिक मिसाइल है जो परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है। हालांकि पारंपरिक और थर्मोबेरिक हथियारों से भी हमला कर सकती है। इसमें एक साथ कई टारगेट पर हमला करने वाली तकनीक एमआईआरभी जैसी ही समान टेक्नोलॉजी है। इस मिसाइल की सबसे बड़ी खासियत उसकी गति है। लेकिन उससे पहले हम इसकी रेंज की बात करते हैं। इस मिसाइल की रेंज 03 से 05 हजार किलोमीटर बताई जाती है। यानी हथियार का वजन कम या ज्यादा करके रेंज को बढ़ाया या कम किया जा सकता है। 03 से 05 हजार किलोमीटर की रेंज यानी चीन का बहुत बड़ा हिस्सा , पूरा पाकिस्तान , पूरा अफगानिस्तानब, हॉर्न ऑफ अफ्रीका , अरब देश , इंडोनेशिया , म्यांमार जैसे कई देश इसकी जद में हैं। यानी आप चारों तरफ अपनी सुरक्षा के लिए इस मिसाइल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

   अग्नि 03 मिसाइल की गति मैक 15 यानी 18522 किलोमीटर प्रतिघंटा है। यह डरावनी गति है। यानी 05 से 06 किलोमीटर प्रति सेकेंड की स्पीड। इस गति में उड़ने वाली मिसाइल दुश्मन को सांस लेने या पलक झपकाने तक का मौका नहीं देती। 17 मीटर लंबी इस मिसाइल का वजन 50 हजार किलोग्राम है। जानकार कहते हैं कि एक अग्नि 03 मिसाइल बनाने में 25 से 35 करोड़ रुपये की लागत आती है। इसे 08 x 08 ट्रांसपोर्टर इरेक्टर लॉन्चर से छोड़ा जाता है।

  सर्वविदित है कि चीन की राजधानी बीजिंग की दिल्ली से हवाई दूरी 3791 किलोमीटर है। अग्नि 03 मिसाइल 05 – 06 किलोमीटर प्रति सेकेंड की रफ्तार से उड़ती है। इस हिसाब से बीजिंग की दूरी 12 .63 मिनट में पूरी हो जाएगी। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद की हवाई दूरी 679 किलोमीटर है। यहां तो अग्नि 03 मात्र ढ़ाई मिनट में तबाही मचाने में सक्षम है। अग्नि 03 मिसाइल अपने टारगेट से अगर 40 मीटर यानी 130 फीट दूर भी गिरती है , तब भी तबाही सौ फीसदी पक्की है।

      ज्ञात हो कि अग्नि 03 मिसाइल आसमान में अधिकतम 450 किलोमीटर की ऊंचाई तक जा सकती है। यानी इसे दुश्मन के सैटेलाइट को भी मारने की क्षमता है। अग्नि 03 मिसाइल के सफल परीक्षण से देश उत्साहित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network