https://youtu.be/wbm9rlA22ms

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 19 जुलाई 2023 : कदवा/कटिहार : प्रखंड क्षेत्र के कदवा पंचायत के वार्ड संख्या चार वृन्दाबाड़ी गांव के दो बच्चे स्कूल से घर जाने के क्रम में बाढ़ का पानी में डूब गया। जिससे दोनों की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार वृन्दाबाड़ी निवासी कमलेश साह के पुत्र निरज कुमार साह(14) एवं शिव कुमार यादव के पुत्री कसक प्रिया (12) एवं कई बच्चे आनंदी मध्य विद्यालय कदवा से पढ़कर शिवगंज पुल के निकट से अपने घर जा रहे थे। इसी बीच घर जाने के क्रम में उक्त दोनों बच्चे गहरा पानी मे चले गए। जिस कारण दोनों बच्चों का मौत हो गया।घटना की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ इखठ्ठी हो गई। ग्रामीणों ने दोनों बच्चों का काफी खोजबीन किया।काफी मशक्कत के बाद पानी मे डूबे दोनों बच्चों को खोज कर बाहर निकाला। लेकिन जब तक दोनों को पानी से बाहर निकालता तबतक दोनों बच्चों का मौत हो चुका था।

घटना को लेकर लोगों ने कहा कि उक्त सड़क जो मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत बनाया गया था। जिसका शिलान्यास सांसद के द्वारा किया गया। सड़क निर्माण कार्य के कुछ ही दिन बाद उक्त सड़क को बाढ़ के पानी के बहाव ने अपने आगोश में ले लिया था। जिसकी जानकारी सांसद को दिए जाने के बाद अबतक डायवर्शन का निर्माण कर नहीं करवाया गया। जिसका खामियाजा दो बच्चों को अपनी जान गवाकर भुगतना पड़ा।वही घटना के बात मृतक दोनों बच्चों के परिजनों परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा है। घटना की जानकारी पर नव पदस्थापित अंचल पदाधिकारी दिनेश प्रसाद घटना स्थल पर पहुंच कर कागजी प्रक्रिया के बाद अंत्यपरीक्षण हेतु कटिहार भेजने का निर्देश दिया। लेकिन नीरज के परिजनों ने अंत्यपरीक्षण हेतु ले जाने से इनकार कर दिया।वहीं कागजी प्रक्रिया के बाद कदवा पुलिस द्वारा कसक प्रिया के शव को अंत्यपरीक्षण हेतु कटिहार भेज दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे भाजपा के पूर्व विधानसभा प्रत्यासी डॉ० चंद्रभूषण ठाकुर,भाजपा नेता प्रभात मिश्रा सहित स्थानीय समाज सेवी गौतम यादव,वार्ड सादस्य प्रतिनिधि पप्पू महली आदि ने दुख व्यक्त किया है और मृतक बच्चों के परिजनों को जल्द मुआवजा देने का मांग किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network