रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 02 सितम्बर 2021 : नोखा। स्थानीय नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नं10 स्थित सर्वोदय मध्य विद्यालय के किचन रूम का खिड़की तोड़कर चोरों ने गैस सिलेंडर और एमडीएम के बर्तन चुरा लिए। गुरुवार को जब प्रधानाध्यापक व विद्यालय के अन्य अध्यापक पहुंचे तो पाया कि किचन का खिड़की टूटा हुआ है। किचन में रखा गैस सिलेंडर और बर्तन गायब था। इसकी सूचना प्रधानाध्यापक रामदेव प्रसाद ने पुलिस को दी।