आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 13 अप्रैल 2023 : सासाराम : सासाराम के कंपनी सराय इलाके में फंदे पर लटकी युवक की लाश मिलने से मोहल्ले में हड़कंप मच गया । गुरुवार को काफी देर तक वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा नहीं खुलने पर खिड़की से देखा तो वह फांसी पर लटका दिखा। घटना से घर में कोहराम मच गया है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

बताया गया कि सुनिल सिंह का पेट्रोल पंप है। वो नहौना गांव के रहने वाले हैं और परिवार के साथ सासाराम के कंपनी सराय इलाके में रहते हैं। उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर जाॅब में हैं, जबकि छोटा बेटा विवेक भी भोपाल में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। 15 दिन पहले वह घर आया था।

पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मौत की कारणों का पता नहीं चल सका है। नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव के का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। आत्महत्या का कारण साफ नहीं हो सका है, मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network