आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 21 फरवरी 2022 : सासाराम। स्थानीय प्रखंड अंतर्गत मोकर गांव के समीप शनिवार को यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे लोगों के विरुद्ध बड़े पैमाने पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी प्रवीण चंदन के नेतृत्व में पुलिस ने दर्जनों दुपहिया व चारपहिया वाहनों को पकड़ा तथा वाहनों के कागजात आदि की जांच कराई। बिना हेलमेट, अधुरे कागजात, सीटबेल्ट एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से जुर्माना राशि भी वसूल किया गया। वहीं चेकिंग अभियान को देखकर कुछ वाहन चालक इधर उधर भागते हुए देखे गए। इस संदर्भ में पूछे जाने पर डीटीओ ने बताया कि वाहन चेकिंग अभियान के दौरान लगभग तीस वाहनों से 45 हजार रूपए बतौर जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होंने बताया कि यातायात नियमों का सख्ती से अनुपालन कराने एवं सड़क जाम की स्थिति को देखते हुए लगातार अभियान चलाया जाएगा। वाहन जांच के दौरान इएसआई संदीप कुमार सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।