आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 05 मई 2022 : डेहरी ऑन सोन । रोहतास पुलिस ने चेनारी थाना क्षेत्र के चेनारी बाजार से एक नक्सली मोहन बिंद ग्राम मगज पुरा थाना चेनारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह जानकारी देते हुए एसपी आशीष भारती ने अपने कार्यालय कक्ष में पत्रकारों को बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र के थानों में नक्सलियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है ।इसी क्रम में तिलौथू थाना कांड संख्या 161/20 में संदिग्ध नक्सली जो सरकार विरोधी कार्य करने, लेवी वसूलने, नाजायज कार्य करने का आरोपी नक्सली के चेनारी थाना क्षेत्र के चेनारी बाजार में होने की सूचना मिली। इसकी गिरफ्तारी के लिए त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष तिलौथू थाना व चेनारी थाना के पुलिस पदाधिकारियों की टीम गठित कर सूचना स्थल पर छापामारी के निर्देश दिए गए। पुलिस बल द्वारा चेनारी बाजार में छापामारी के दौरान नक्सली मोहन बिंद को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी ने बताया कि पकड़े गए नक्सली ने इस कांड में तथा अन्य नक्सली गतिविधियों में अपना संलिप्तता स्वीकार करते हुए कई अहम जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इस कांड में छह नक्सलियों के विरुद्ध माननीय न्यायालय में आरोप पत्र समर्पित किया जा चुका है। इस कांड के अन्य नक्सलियों के ठिकानों का पता लगाकर गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है ।उन्होंने बताया कि इसका अपराध क्षेत्र रोहतास जिले के अलावा अन्य सीमावर्ती जिलों तथा राज्यों में भी पाया गया है।

https://youtu.be/dtGfLMsY2Ww

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network