रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 26 अगस्त 2021 : दिनारा/रोहतास : प्रखंड के नटवार थाना क्षेत्र के एक गांव में लड़की भगाने को लेकर लड़की के पिता द्वारा उसी गांव के एक व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसके सम्बन्ध में थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि 17 अगस्त को रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के लिए लड़की घर से दिनारा के लिए गई थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं आई तो लड़की के परिजन परेशान हो गए तथा काफी खोजबीन किया गया। लड़की का कहीं अता-पता नहीं चलने पर लड़की के पिता द्वारा अपने ही गांव के प्रमोद कुमार सिंह पर बहला-फुसलाकर भागने का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की अनुसंधान कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network