आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 12 अक्टूबर 2022 : मोकामा। थाना क्षेत्र के बरहपुर में बुधवार रात्रि अज्ञात कारणों से एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सुबह जब नीतू देवी दरवाजा खोलने गए तो युवक को फांसी पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची मोकामा थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर बाढ़ अनुमंडल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत के बाद उसकी पत्नी सहित परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल था। 38 वर्षीय टुनटुन महतो मंगलवार रात्रि युवक अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। पत्नी नीतू देवी अपने मायके पंडारक गई थी। जब वह सुबह वापस लौटी तो अपने पति को देख बेहोश हो गए गई थी। युवक के फांसी लगाने से गम का माहौल छाया रहा। वही मोकामा थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मामले का खुलासा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network