• सहार थाना क्षेत्र के पेरहाप गांव का मामला |
  • घटना का कारण स्पष्ट नहीं, पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन में जुटी |

आरा। भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र के पेरहाप पश्चिम टोला में शुक्रवार की शाम हथियारबंद लोगों ने एक युवक को गोलियों से भून डाला। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को लेकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं दो पक्षों में तनाव व्याप्त है। घटना का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार मृत युवक सहार के पेरहाप पश्चिम टोला निवासी छोटू राय है। वह ठेकेदारी का कार्य करता था। ग्रामीण सूत्रो की मानें तो गांव में ही उसका एक व्यक्ति से अदावत चल रहा था। उसी को लेकर गोली मारी गई है। हालांकि इस मामले में अभी तक पीडित पक्ष एवं पुलिस का बयान नहीं मिल पाया है। पुलिस के वरीय पदाधिकारी तथा आसपास के थाना क्षेत्रों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network