आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 23 फरवरी 2023 : सासाराम : बिजली बिल के खिलाफ लोक जनशक्ति पार्टी( रा) ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट के समक्ष धरना प्रदर्शन किया. जिसका अध्यक्षतापार्टी के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार व संचालन  वकील पासवान ने किया .धरना को सम्बोधित करते हुए कई वक्ताओं ने कहा किबिहार सरकार अन्य राज्यों के अपेक्षा  30 प्रतिशत अधिक बिजली बिल ले रही है जिसके कारण मजदूर किसान  अधिक बिजली बिल देने को मजबूर है.बिजली बिल के मुद्दा को लेकर  पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष  सह जमुई   सांसदके आवाहन पर  पूरे बिहार में कलेक्ट्रेट के समक्ष धरना  देने का काम किया जा रहा है. जब तक सरकार  बिजली बिल कम नही करेगी तब तक  धरना  प्रदर्शन किया जाएगा.  इस दौरान पार्टी के लोगों ने सरकार से  फ्री  बिजली  देने का मांग किया है .  धरना में  बिरेन्द्र सिंह, कचहरी पावन चंद्रशेखर पासवान ,  सोनू सिंह , विजय पासवान,   छोटे लाल पासवान , रामएकबाल पासवान, प्रेम तोष,  दशरथ पासवान , राहुल पांडे , सुदामा पासवान , ददन पासवान ,  बलवंत पासवान कृष्णा पासवान  ,रामअधार पासवान ,  लक्ष्मी पासवान,  मुकुल पासवान ,  हरेराम पासवान , गोविंद गुप्ता ,  देव मुनि सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

https://youtu.be/7yLyjMKApzY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network