आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 02 जनवरी 2024 : फलका /कटिहार : फलका प्रखण्ड के प्रमुख दीपशिखा सिंह के पति कंचन मंडल का मंगलवार की संध्या उनके कंचन दीप ट्रेडर्स अमरपुर के निकट अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना में कंचन मंडल के दुकान का स्टाफ मिट्ठू कुमार को भी गोली लगी है। अज्ञात अपराधियों के द्वारा गोली मारने के बाद स्थानीय ग्रामीण एवं परिजनों ने दोनों को आनन फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका लाया। जहां चिकित्सक ने प्रमुख पति कंचन मंडल को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से जख्मी मिट्ठू कुमार की स्थिति नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

https://youtu.be/wbm9rlA22ms?si=wFNs1lqGkwG7RV9Y

प्रमुख पति कंचन मंडल की हत्या की खबर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ फलका अस्पताल में उमड़ पड़ी और ग्रामीण आक्रोशित हो गये। अस्पताल परिसर में ही हो हंगामा करना शुरू कर दिए। घटना की जानकारी मिलते ही फलका थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार पटेल सदलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी लेते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गयी हैं। जबकि इस घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार भी फलका पहुंच चुके हैं और मामले की तह तक जाने के प्रयास में खुद ही मामले का नेतृत्व कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक मंगलवार की संध्या थाना क्षेत्र के गोपालपट्टी ग्राम निवासी सह प्रमुख पति कंचन मंडल स्टेट हाईवे 77 पथ पर अमरपुर गोपलपट्टी ग्राम के निकट अपनी गिट्टी बालू की दुकान पर बैठे हुए थे कि इसी दौरान अज्ञात अपराधी आए और कंचन मंडल और उनके दुकान का स्टाफ मिट्ठू कुमार पर गोली चला दी। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ दौड़ी। मगर तब तक अज्ञात अपराधी भागने में सफल रहे। स्थानीय ग्रामीण एवं परिजनों के द्वारा दोनों को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका लाया गया। जहां चिकित्सक ने प्रमुख पति कंचन मंडल को मृत घोषित कर दिया। जबकि मिठ्ठू कुमार का प्राथमिक उपचार कर स्थिति नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वही पुलिस संदिग्ध जगहों पर छापेमारी शुरू कर दी।

एसपी जितेंद्र कुमार सदर एसडीपीओ प्रभारी सद्दाम हुसैन व कई थाना के पुलिस पहुंचे। पुलिस कप्तान जितेंद्र कुमार मृतक के परिजनों से मिले और आश्वासन दिया कि हर हाल में अपराधियों की गिरफ्तारी होगी। बताया जाता है कि अपराधियों ने प्रमुख पति के सर में दो गोली मारी। जिससे तत्काल उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network