आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 14 सितम्बर 2022 : नोखा। नोखा पुलिस ने पूर्व शराब मामले में एक को गिरफ्तार किया है। जिसकी जानकारी नोखा थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूर्व शराब मामले में रघुनाथपुर निवासी मुकेश कुमार पर मामला दर्ज था। गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि अभियुक्त गांव में छिपा हुआ है। सूचना के आलोक में टीम का गठन कर उक्त स्थान पर भेजा गया। छापेमारी के दौरान अभियुक्त मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया।