आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 27 अप्रैल 2022 : नोखा। स्थानीय पश्चिम पट्टी के जनार्दन मिष्ठान भंडार में चार दिन पहले पूर्व बीडीसी मुरारी साह जे ऊपर गोली चलाने वाले अभियुक्त मुन्ना यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके ऊपर गोली चलाने का फर्द ब्यान पुलिस के सामने पूर्व बीडीसी मुरारी साह ने दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि इस काण्ड के आरोपी मुन्ना यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।