आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 24 नवम्बर 2022 : कोचस (रोहतास) : कोचस पुलिस ने शराब के नशे में शोर शराबा कर रहे नगर पंचायत से एक शराबी को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अमोद कुमार ने बताया कि कोचस नगर पंचायत के महिंद्रा एजेंसी के पास एक व्यक्ति विकास चौबे उम्र 35 वर्ष पिता दुर्गा प्रसाद चौबे वाराणसी महादेवा उत्तर प्रदेश को शराब के नशे में गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा शराबी नशे की हालत में रोड पर आम लोगों के साथ गाली गलौज कर रहा था तभी पुलिस को सूचना मिली और पुलिस ने शराबी को गिरफ्तार कर लिया। वही गिरफ्तारी उपरांत पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है।