https://youtu.be/wbm9rlA22ms

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 31 जुलाई 2023 : खगड़िया। एसटीएफ और खगड़िया पुलिस ने एक मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन करने में सफलता हासिल की है। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार, हथियार बनाने वाला समान और उपकरण भी बरामद किया है। साथ ही एक हथियार तस्कर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार एसटीएफ और मानसी पुलिस की संयुक्त छापेमारी में थाना क्षेत्र के फेनगो गांव में छापेमारी किया गया। इस दौरान पुलिस ने 18 पिस्टल, 40 मैगजीन, दो देसी पिस्टल, एक ग्राइंडर मशीन, एक वेल्डिंग मशीन एवं अन्य हथियार बनाने वाला उपकरण बरामद किया गया है। पुलिस ने मुंगेर जिला के एक हथियार बनाने वाले मिस्त्री को भी गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network