आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 31 अक्टूबर 2022 : फारबिसगंज : कहते हैं पुत्र कुपुत्र हो सकता है, लेकिन माता कुमाता नहीं हो सकती। यह कहावत एक बार फिर चरितार्थ हुई और पूरा समाज शर्मशार हो गया। मामला फारबिसगंज थाना क्षेत्र के ढोलबज्जा पंचायत अंतर्गत नवटोलिया वार्ड नंबर बारह की है जहां सूर्योपासना का महापर्व छठ पूजा के दुसरे दिन इकलौते पुत्र की दीर्घायु और परिवार के लिए लोक आस्था का महापर्व की छटा चरण पर थी वहीं एक पुत्र ने वाद विवाद में अपनी 65 वर्षीय वृद्ध मां पर लकड़ी के बट से प्रहार करते हुए हत्या कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि लकड़ी से सिर पर प्रहार करने के बाद मौके पर ही वृद्ध मां की मौत हो गई। जहां पूरे गांव सहित परिवार में कोहराम मच गया। मृतका का नाम समली देवी पति विद्यानंद पासवान बताया गया है। इधर घटना की सूचना पर सदल बल पहुंचे एसडीपीओ शुभांक मिश्रा सहित थानाध्यक्ष निर्मल कुमार,दारोगा नरेंद्र सिंह ने घटना की जांच शुरू करते हुए आरोपित पुत्र को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। आरोपित को धर पकड़ के दौरान पुलिस को काफ़ी मशक्कत भी करनी पड़ी। आरोपित पुत्र का नाम नीरज कुमार बताया गया है जो चार बहनों में एकलौता पुत्र है। बताया गया है कि आरोपित नीरज की दो शादी है। जिसमें पहली पत्नी से दो बेटी है। जबकि दुसरी पत्नी से एक भी संतान नहीं है। दुसरी शादी नरपतगंज थाना क्षेत्र के नाथपुर में गत पांच छह महीने पूर्व होने की जानकारी दी गई है।
घटना के संबंध में बताया गया है कि महापर्व के दुसरे दिन सबेरे जैसे ही वृद्ध मां छठ घाट से घर पहुंची ही थी कि देखा कि दुसरी पत्नी सहित उसके पिता (ससुर) एवं नीरज के बीच झंझट हो रहा है। इसी क्रम में वृद्ध मां बीच बचाव करने लगी। इसी दरम्यान अक्रोशित पुत्र ने लकड़ी के बट से मां के सिर पर प्रहार कर दिया। जहां मौके पर ही मां की मौत हो गई। वहीं घटना को लेकर प्राप्त जानकारी के अनुसार दुसरी पत्नी अपने पिता के साथ मायके जा रही थी। जहां आरोपित पति द्वारा मना किया जा रहा था और वह मानने को तैयार नहीं थी। इस बीच पहले से मौजूद ससुर द्वारा भी हस्तक्षेप किया जाने लगा। इसी दरम्यान मां ने उपजे विवाद को लेकर समझाने बुझाने लगी थीं। बताया गया है कि मृतका छठव्रती थीं जो तीन दिनों से उपवास पर थी। घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने लकड़ी के बट से प्रहार कर मां की हत्या कर दिए जाने की बात कही है।
इधर मौके पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारियों ने जहां आरोपित पुत्र को गिरफ्तार कर थाना लाई वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया है। मामले की पुष्टी करते हुए थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदु ने पीड़ित परिजनों द्वारा लिखित रूप से शिकायत नहीं करने की जानकारी दी है। उन्होंने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे जाने की जानकारी देते हुए कारवाई की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network