आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 12 नवंबर 2023 : पुणे (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के कटराज में बेंगलुरु-मुंबई राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने तीन वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

https://youtu.be/wbm9rlA22ms?si=wFNs1lqGkwG7RV9Y

व्यस्त राजमार्ग के बाहरी इलाके में नवनिर्मित सुरंग जम्भुलवाड़ी से पहले दारी ब्रिज पर सुबह 3.30 बजे के आसपास चार वाहनों की टक्कर हुई। सतारा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने मुंबई की ओर जा रहे पांच वाहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए।

स्थानीय ग्रामीणों ने एक कार, एक टेम्पो, एक बस सहित चार वाहनों के अंदर फंसे लोगों को बचाने के लिए पुणे पुलिस और फायर ब्रिगेड की मदद की। मुंबई के बाद पिछले 24 घंटों में राज्य में यह दूसरा हादसा है। इससे पहले गुरुवार देर रात बांद्रा वर्ली सी लिंक पर एक एसयूवी ने कम से कम आधा दर्जन वाहनों को टक्कर मार दी, जिसमें तीन की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network