आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 28 सितम्बर 2023 : नोखा। थाना क्षेत्र के मनिपुर लेवडा गांव के समीप पिकअप बाइक के बीच टक्कर में एक बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। सासाराम इलाज के लिए गए। जहां पर की सासाराम से बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया। बनारस जाने के क्रम में एक घायल की मौत हो गई। मृतक लेबड़ा गांव के सुरेश कुमार का पुत्र रोशन गुप्ता बताया जा रहा हैं।

वहीं दूसरे घायल मनोज कुमार का पुत्र घायल अबस्था में इलाज किया जा रहा है। जिनका इलाज ट्रामा सेंटर बनारस में किया जा रहा है। वहीं पिकअप घटना स्थल पर से भाग निकला।घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम को मनिपुर से लेवड़ा एक बाइक पर जाने के लिए शेखपुरवा रोड में जैसे ही बाइक घुमा पिकअप मालवाहक की चपेट में आ गया। और बाइक पर सवार दोनों घायल हो गए। दोनो को सासाराम से रेफर कर दिया गया। जिसमे रौशन गुप्ता की मौत हो गई। पंचायत के मुखिया प्रातिनिधि राकेश कुमार ने मुआवजे की मांग की है । वही पिकअप भाग निकला ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network