भाई के हत्या में अकेला था चश्मदीद गवाह, कोर्ट में चल रहा था ट्रायल

https://youtu.be/wbm9rlA22ms

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 18 अगस्त 2023 : अररिया। बिहार में लगातार अपराध की घटनाओं में वृद्धि हो रही है। अपराधी बेलगाम होकर नित्य नई घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे है। अभी पिछले दिनों थानाध्यक्ष की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। इस बार तो लोकतंत्र के चौथे स्तंभ कह जाने वाले पत्रकार की गोली मार कर हत्या दी गई। घटना अररिया जिले के रानीगंज प्रखंड का है। घटना के बाद से बिहार में लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल खड़ा होने लगा है। हमलावरों ने पत्रकार के घर पहुंच कर घर से बुलाकर कर गोली मारी है।

2019 में पत्रकार के भाई की हुई थी हत्या

मृतक की पत्रकार की पहचान विमल कुमार यादव के रूप में हुई है। जो दैनिक जागरण अखबार के रिपोर्टर बताए जाते है। घटना का कारण पत्रकार के भाई की हत्या में गवाही देने से जुड़ा हुआ है। पत्रकार के भाई गब्बू यादव की वर्ष 2019 में हत्या कर दी गई थी। जिसका अररिया कोर्ट में ट्रॉयल चल रहा था। कल 19 अगस्त को पत्रकार के भाई हत्याकांड में पत्रकार की गवाही होना था। इसके पहले ही अपराधियों ने पत्रकार को गोली का शिकार बना दिया।

दरवाजा खटखटाया,गोली मार दी

घटना के बाद से अररिया के रानीगंज के प्रेमनगर इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह सुबह बाइक पर चार अपराधी पत्रकार के घर पहुंचे। दरवाजा खटखटाकर बाहर बुलाया और गोली मार कर फरार हो गए।

एक बेटा और एक बेटी है

गोली की आवाज सुन कर पत्नी पहुंची तो देखा कि पति खून से लथपथ है। तुरंत रानीगंज रेफरल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक पत्रकार का एक 15 साल का बेटा और 13 साल की बेटी है।

बोली पत्रकार की पत्नी

मृतक की पत्नी पूजा देवी ने बताया कि पति के भाई देवर गब्बु यादव की 2019 में अपराधियों ने हत्या कर दी गई थी। वो सरपंच थे। पुरानी रंजिश में हत्या हुई थी। भाई के हत्या के केस में वह चश्मदीद गवाह थे। आज शुक्रवार की सुबह घर के बाहर कुछ लोग हल्ला कर चिल्ला रहे थे और जोर-जोर से दरवाजा भी पीट रहे थे।

जब उन्होंने दरवाजा खोला तो अपराधियों ने गोली मार कर भाग निकले। जब मैं पहुंची तो देखा कि वह खून से लथपथ है तो उन्हे रेफरल अस्पताल आनन फानन में लेकर पहुंचे। तब तक उनकी मौत हो गई थी। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

हत्या की जताई थी आशंका

अपराधियों द्वारा उन्हें अपने भाई की हत्या में गवाही देने से रोका जा रहा था। इसके बावजूद वह कोर्ट में चल रहे ट्रायल के दौरान गवाही देने वाले थे। पुलिस से हत्या होने की सुरक्षा की गुहार लगाई गई थी। आवेदन भी पहले दिया गया था। पुलिस ने ध्यान नहीं दिया। जिसकी वजह से उनकी पति की हत्या हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेज दिया।

बोले एसपी

अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि रानीगंज बाजार इलाके में पत्रकार विमल कुमार यादव की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड को बुला लिया गया है।जांच की जा रही है और अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा। छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network