रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 21 जून 2021 : आरा। विजिलेंस की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की है। निगरानी विभाग की टीम ने एक घूसखोर बीईओ को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ दबोचा है। गिरफ्तार बीईओ से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामला भोजपुर जिले के पीरो थाना इलाके का है| पीरो के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अभय कुमार को निगरानी की टीम ने गिरफ्तार किया है| बताया जा रहा है कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अभय कुमार को 80 हजार घूस लेते हुए रंगेहाथ दबोचा गया है| विजिलेंस की टीम की ओर से मिली जानकारी के अनुसार एक शख्स ने शिकायत की थी कि बीईओ की ओर से बार-बार उससे रिश्वत की मांग की जा रही है|