आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 04 दिसंबर 2021 : तरैया : थाना क्षेत्र के डेवढ़ी गांव में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।मृतका मनोज राम की पत्नी पुष्पा देवी बताई जाती है।मृतका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महतो मुसहरी से पहुंचे मायके वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।इस संबंध में मृतिका के भाभी अनिता देवी ने बताया कि वह 02 दिसंबर को डेवढ़ी मृतका के मायके आई थी तो सब कुछ अच्छा से चल रहा था।फिर अचानक 04 दिसंबर को मृतका के पति ने फोन पर उसे बताया कि पुष्पा फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। घटना पर विश्वास नही होने पर वीडियो कॉल कर दिखाने पर विश्वास हुआ। उसके बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना पर घर के सभी सदस्य डेवढ़ी गांव पहुंचे तो ससुराल के सभी सदस्य फरार हो गए।मृतिका के भाभी ने बताया कि वह फांसी लगाकर आत्महत्या नही की ससुराल वाले उसकी हत्या कर दिए है। मृतका छह बहनों में सबसे छोटी थी। जिसकी शादी वर्ष 2018 में डेवढ़ी गांव निवासी मनोज से हुई थी।

https://youtu.be/5txTtsH-EfY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network