आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 07 सितम्बर 2022 : नोखा। स्थानीय थाना परिसर में जन सुनवाई कार्यक्रम के तहत पुलिस अंचल पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार ने जनता दरबार लगाकर लम्बित मामले का जन सुनवाई के माध्यम से उसका निष्पादन किया। इस अवसर पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे। कार्यक्रम में पुलिस अंचल निरीक्षक मनोज कुमार ने कहा कि पुलिस पब्लिक के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने के लिए सरकार के द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य पुलिस पब्लिक के बीच मधुर संबंध स्थापित हो इसके माध्यम से हर विवादित मामले का तत्वरित गति से निपटारा करने में सहयोग मिलेगा। इसके बाद थाना में कई लम्बित काण्ड की समीक्षा भी की गई। मौके पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार, शैलेन्द्र कुमार, चंद्रशेखर शर्मा, जयराम वर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network