आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 21 अक्टूबर 2022 : सासाराम : धनतेरस, दिवाली तथा छठ पूजा को लेकर अपराधिक घटनाओं की रोकथाम तथा सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु रोहतास पुलिस विशेष वाहन चेकिंग एवं गशती अभियान चला रही है। पुलिस अधीक्षक रोहतास द्वारा सासाराम में पोस्ट ऑफिस चौक तथा धर्मशाला चौक पर स्वयं इस अभियान का मुयायना किया गया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए l

उक्त अभियान हेतु महत्व्यपूर्ण थानों में अतिरिक्त पुलिस बल उपलब्ध कराया गया है। पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने कहा कि धनतेरस दीपावली छठ पूजा को लेकर विशेष सुरक्षा की व्यवस्था की गई है उन्होंने कहा कि भीड़भाड़ वाले इलाके में पुलिस बल की तैनाती की गई है असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है उन्होंने दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं शहर वासियों को दी है। मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार राय नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा के अलावा काफी संख्या में पुलिस बल शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network