आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 16 मई 2023 : सासाराम : सासाराम में रामनवमी पर हुई सांप्रदायिक हिंसा मामले में गिरफ्तार पूर्व भाजपा विधायक जवाहर प्रसाद को मंगलवार को सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है। प्रारंभिक जांच के बाद उन्हें अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया है।

बताते हैं कि सासाराम मंडल कारा में विधायक की तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल लाया गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ के एन तिवारी ने बताया कि पूर्व विधायक बहुत कमजोरी महसूस कर रहे हैं। उनकी मंडिकल जांच कराई जा रही है। जांच के लिए ही उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया है। सभी जांच रिर्पोट आने के बाद जेल प्रशासन को उनके स्वास्थ्य की जानकारी दी जाएगी।

आपको बताते चलें की भाजपा ने पूर्व विधायक की गिरफ्तारी को राजनैतिक द्वेष बताया है, और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी एकतरफा कार्यवाइ के विरोध में शहर में धरना भी दे चुके है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network