आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 02 फरवरी 2024 : डेहरी ऑन सोन । रोहतास जिले के चेनारी थाना के तत्कालीन थाना अध्यक्ष पुअनी शंभू कुमार दो को काला हिरण शिकार के मामले में दोषी पाते हुए डीएसपी नवीन चंद्र झा ने बर्खास्त कर दिया। यह जानकारी देते हुए डीआईजी श्री झा ने अपने कार्यालय कक्ष में पत्रकारों को बताया कि चेनारी के तत्कालीन थाना अध्यक्ष पुअनी शंभू कुमार 2 ने गत सितंबर 2023 को गुप्त सूचना के आधार पर लॉजी गांव से एक व्यक्ति राजू बेग ग्राम लॉजी थाना चेनारी को काले हिरण के मांस व मांस लगे सिंह के साथ गिरफ्तार किया था। इस संबंध में तत्कालीन थाना अध्यक्ष द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई एवं वरीय पदाधिकारी अथवा वन विभाग को सूचित नहीं किया गया तथा निजी लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से काले हिरण के मांस की बात को छुपाते हुए गिरफ्तार व्यक्ति राजू बेग को पीआर बांड पर मुक्त कर दिया।

https://youtu.be/wbm9rlA22ms?si=wFNs1lqGkwG7RV9Y

डीआईजी ने बताया कि इस बात की जानकारी पुलिस अधीक्षक रोहतास को मिलने के बाद उन्होंने पूरे मामले की जांच एसडीपीओ सासाराम से कराई। जांच में पूर्व थाना अध्यक्ष की अनियमितता पाई गई। उन्होंने बताया कि जांच प्रतिवेदन के आधार पुअनि शंभू कुमार 2 को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई की गई जिसमें भी वह दोषी पाए गए। श्री झा ने बताया कि उनके स्तर से भी मामले की गहराई से जांच की गई ।इसमें पूर्व थाना अध्यक्ष को अपने पद का दुरुपयोग कर अनैतिक लाभ लेने के आरोप में दोषी पाते हुए तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network