रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 31 मई 2021 : डेहरी-ऑन-सोन । रोहतास जिले के इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के शिवपुरी कॉलोनी में कनिय विद्युत अभियंता के साथ मारपीट की घटना हुई है। मामला रविवार का बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इलाके के लोगों ने पोल क्षतिग्रस्त होने की जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी थी। जिसके बाद वे सभी वहां पहुंचे थे। इसी क्रम में उनके साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले की जांच की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, पोल क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिलने के बाद नए पोल के साथ संवेदक पहुंचे थे। जिसके बाद उसके साथ कुछ लोग दुर्व्यवहार करने लगे। इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलने पर पर तिलौथू प्रशाखा के कनीय विद्युत अभियंता विकास कुमार शिवपुरी कॉलोनी पहुंचे। वहां दीपक कुमार सिंह नामक शख्स उनके साथ अभद्र व्यवहार करने लगा। इस संबंध में इंद्रपुरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

थानाध्यक्ष सरफराज हुसैन ने बताया कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network