https://youtu.be/wbm9rlA22ms

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 02 सितम्बर 2023 : कटिहार : जिले के कोढ़ा पुलिस बीते अगस्त माह में पुलिस अधीक्षक के निदेश पर जिला के सभी थानाध्यक्ष, ओपीध्यक्ष को नशा के विरुद्ध विशेष समकालीन अभियान चलाने का निर्देश दिया था। इसी क्रम में पुअनि आलोक कुमार थानाध्यक्ष कोढा को गुप्त सूचना मिली की गेड़ाबाड़ी बस्ती में बैड़े पैमाने पर स्मैक का बिक्री किया जा है। सूचना के आधार पर छापामारी टीम के द्वारा त्वरित कारवाई करते हुए कुल स्मैक जिसका वजन-4,440ग्राम बरामद करते हुए तीन कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है।

एसपी जितेन्द्र कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि इस संदर्भ में कोढा थाना कांड संख्या-342/23 दिनांक-01.09.2023 धारा-8/20/2023 अंकित कर विधिसम्मत कारवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि बरामदगी स्मैक जिसका वजन 4.440 ग्राम है। गिरफ्तार कारोबारी में धर्मेन्द्र कुमार (25) पिता नारायण रजक, मो० जमशेद ( 22) पिता मो० सिद्धिक दोनो गेडाबाडी बस्ती निवासी, मो. शमशेर ( 27) पिता मो. आबिद अमोल थाना फलका निवासी सहित फरार मो. राजा (25) पिता मो. सौफिल गेडाबाडी बस्ती गिरफ्तार किया गया है। छापामारी टीम में पुअनिआलोक कुमार थानाध्यक्ष कोढा थाना पपुअनि अमरेश कुमार। 103. सि0-856 गोपाल जी ललन कुमार चौकीदार श्रीराम पासवान, संजीव कुमार दास, सुनील कुमार ततमा आदि शामिल रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network