आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 18 जुलाई 2022 : सासाराम : पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने गुप्ता धाम ऐतिहासिक गुप्तेश्वर महादेव धाम परिसर का सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और कहा कि गुप्तेश्वर महादेव के दर्शन करने आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दिया जाएगा इसके लिए पुलिस प्रशासन को किस तरह से मुस्तैद थे उन्होंने स्थानीय लोग व कमेटी के लोगों से भी बातचीत की और सुरक्षा से संबंधित जानकारी भी ली एसपी ने गुप्तेश्वर महादेव के दर्शन कर पूरे जिले के लोगों के लिए सुख शांति की दुआ मांगी उन्होंने कहा कि मेला को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं किसी को कोई परेशानी नहीं होने दिया जाएगा इसके लिए चेनारी थानाध्यक्ष अंचलाधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है निरीक्षण के दौरान सासाराम अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार राय चेनारी थानाध्यक्ष प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी के अलावा काफी संख्या में पुलिस बल शामिल थे