रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 26 अप्रैल 2021 : नोखा | पुलिस ने छापेमारी कर के एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार वारंटी गरीबा नोनिया पिता दशरथ नोनिया गंगहर का निवासी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी थाना कांड संख्या 106/20 के तहत मामला दर्ज था। पुलिस आरोपी की लंबे समय से तलाश कर रही थी। आरोपी के खिलाफ कोर्ट से वारंट निर्गत था और पुलिस भी उसकी लंबे समय से तलाश कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर वारंटी की गिरफ्तारी की गई हैं।