आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 16 फरवरी 2022 : करगहर (रोहतास)। प्रखंड क्षेत्र के बड़की अकोढ़ी पैक्स अध्यक्ष की खड़ी स्कार्पियों गाड़ी में मंगलवार की रात असमाजिक तत्वों ने आग लगा दी। आग लगने से गाड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गई। अकोढ़ी पैक्स अध्यक्ष कुमार आदित्य प्रकाश ने बताया कि वे प्रतिदिन की तरह खलिहान में अपनी स्कार्पियो गाड़ी खड़ी कर घर चले आए।लगभग रात 11 बजे असमाजिक तत्वों ने आग लगा दी। खेत का पटवन कर रहे किसानों ने इसकी सूचना मुझे दी। जब वहां पहुंचे तो गाड़ी धू धू कर जल रही थी। आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया तब तक गाड़ी जल चुकी थी। इसकी सूचना बड़हरी ओपी पुलिस को दी गई। बडहरी ओपी अध्यक्ष ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच कर असामाजिक तत्वों के बारे में पता किया जा रहा है।