रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 18 जुलाई 2021 : कुरसेला (कटिहार) : प्रखंड क्षेत्र के एनएच 31 पर रविवार देर शाम कबीर मठ के समीप अज्ञात वाहन से कुचलकर बाइक सवार दो युवक की मौत हो गयी। घटना में दोनों युवकों का शव क्षत-विक्षत हो गया था। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर दोनों शव को कब्जे में लेकर थाना लाया। मृतक की पहचान पूर्णिया जिला के कृत्यानंद नगर रहुवा निवासी राजकुमार शर्मा (24) पिता टुनटुन शर्मा तथा सुभाष यादव (27) पिता मन्नू यादव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दोनों बाइक सवार युवक अपने घर रहुवा से डुम्मर भोज खाने आया था। जहा से दोनों युवक अपने ससुराल नवगछिया पुलिस जिला के सधवा चापर जा रहा था। इसी क्रम में कबीर मठ के समीप पीछे से आ रही अज्ञात ट्रक ने बाइक समेत दोनों युवक को कुचलते हुये फरार हो गया। पुलिस के द्वारा परिजनों को घटना की जानकारी दे दिया गया है। देर रात परिजनों के कुरसेला थाना पहुंचने की उम्मीद है। दोनों युवकों का ससुराल सधुवा चापर बताया गया है। इस घटना में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये कटिहार भेज दिया गया।