रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : सासाराम : अंतिम समय में जिले के और चार मुखिया पद से बर्खास्त हो गए है| इन मुखियाओं पर भी वित्तिय अनिमितता के आरोप लगा है| जिससे जिला प्रशासन कार्रवाई करते हुए कंडीका 18/5 के तहत पद मुक्त कर दिया है| इस संबंध में जिला पंचायती राज पदाधिकारी अजय शंकर मिश्र ने बताया कि वित्तिय अनिमितता व सरकारी गाइडलाइन के विपरित सोलर लाइट लगाने व गड़बड़ी करने के आरोप में अपर मुख्य सचिव पंचायती राज विभाग के आदेश पर चार मुखिया को पद से पदमुक्त कर दिया गया है| उन्होंने बताया कि जिन मुखिया को पद पदमुक्त किया गया है, उनमें चेनारी प्रखंड के बनौली पंचायत के मुखिया आशा देवी, उगहनी पंचायत के मुखिया राजवंश पासवान, फुलवरी पंचायत के शिवशंकर राम व डिहरियां पंचायत के मुखिया संतोष तिवारी उर्फ पिंटू तिवारी पर कार्रवाई की गयी है| उन्होंने कहा कि इसमें थोड़ा भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा| बतातें चले कि हाल में ही विगत तीन फरवरी को वित्तिय अनिमितता व सरकारी गाइडलाइन के विपरित सोलर लाइट लगाने व गड़बड़ी करने के आरोप में चेनारी प्रखंड के ही केनार कला पंचायत के मुखिया अनिल कुमार, देवडिही पंचायत की मुखिया शिवमूरत राम, चेनारी के मुखिया आर्चना देवी, पेवंदी के मुखिया समिमा खातुन, खुर्माबाद के मुखिया मुसा कुरैसी, सदोखर के मुखिया राम एकबाल सिंह पर कार्रवाई की गयी थी| इस कार्रवाई के बाद अन्य पंचायत के मुखियायों में हड़कंप मचा हुआ है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network