DJH·é¤×æÚUè çãU×æÙè, Âêßü Ù §ü¥ô

रोहतास दर्शन न्यूज़ नेट्वर्क : 31 अगस्त 2021 : सासाराम : सासाराम नगर परिषद के पूर्व कार्यपालक पदाधिकारी हिमानी कुमारी को सरकारी राशि के ग़बन के आरोप में गिरफ़्तार किया गया। हिमानी कुमारी शेरघाटी के बीडीओ प्रशांत कुमार प्रसुन्न की पत्नी हैं।  इससे पहले मुख्य पार्षद कंचन देवी को भी गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस सम्बंध में पूछे जाने पर पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया की सरकारी राशि के ग़बन के आरोप में हिमानी कुमारी की गिरफ़्तारी रोहतास पुलिस के द्वारा शेरघाटी से की गयी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस पूर्व कार्यपालक पदाधिकारी हिमानी कुमारी से कड़ी पूछ ताछ कर रही है।

यह मामला योजनाओं में की गई गड़बड़ी का है, जिसमें बगैर कार्य कराए दूसरे मद की राशि से पूरी की गई योजना के आलोक में अन्य मद की राशि की वित्तीय वर्ष 2019-20 में मापी पुस्तिका तैयार कर निकासी कर ली गयी थी। योजना में गड़बड़ी का मामला नगर परिषद के वार्ड संख्या 11 से जुड़ा है। यहां 14वें वित्त योजना से 05 और नगर निधि की 02 सहित कुल 07 योजनाओं के संबंध में नगर परिषद के पूर्व कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक आनंद ने जांच प्रतिवेदन सौंपा था। विगत 13 अगस्त 2020 को पत्रांक संख्या 2495 के द्वारा रोहतास जिला पदाधिकारी को यह जांच प्रतिवेदन समर्पित किया गया था।

पूर्व डीएम पंकज दीक्षित के निर्देश पर हुई थी मुख्य पार्षद व कार्यपालक पदाधिकारी के विरुद्ध प्राथमिकी ।

पूर्व जिलाधिकारी पंकज दीक्षित के निर्देश के आलोक में पूर्व कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक आनंद ने स्थानीय नगर थाने में तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी कुमारी हिमानी, मुख्य पार्षद कंचन देवी सहित कनीय अभियंता अरुण कुमार सिंह के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। नगर थाने में धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120 बी, 406/34 के तहत कांड संख्या 156/21 दर्ज हुआ था जिसके आलोक में गिरफ्तारी की कार्रवाई हुई है। कुमारी हिमानी भी इसी मामले में अभियुक्त हैं, जिनकी गिरफ्तारी मंगलवार की शाम शेरघाटी सरकारी आवास में छापेमारी कर की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network