आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 16 सितम्बर 2022 : सासाराम : जिला पदाधिकारी रोहतास श्री धर्मेंद्र कुमार द्वारा 90 नवनियुक्त राजस्व कर्मचारियो का साॅफ्टवेयर के माध्यम से पारदर्शी तरीके से रोहतास जिला के विभिन्न अंचलों में पदस्थापन किया गया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी, रोहतास भी उपस्थित थे। जिले में पदस्थापित सभी नवनियुक्त राजस्व कर्मचारियों को 14 दिनो का अंचल कार्यों एवं सरकारी सेवा नियमावली से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। वर्तमान में रोहतास जिलान्तर्गत 137 राजस्व कर्मचारी पदस्थापित है। जिसमें 47 पूर्व से कार्य कर रहे है। पूर्व से कार्यरत राजस्व कर्मचारी का भी स्थानांतरण सॉफ्टवेयर के माध्यम से किया गया है।

कुल 137 राजस्व कर्मचारियों में से 116 ग्रामीण क्षेत्रों एवं 21 नगर निकाय क्षेत्र में पदस्थापित किये गये है। सॉफ्टवेयर के प्रावधानों के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक हल्का में एक कर्मचारी तथा शहरी क्षेत्र के प्रत्येक 12 वार्डो पर एक कर्मचारी का पदस्थापन किया गया है। तथा सभी अंचलाधिकारी को निदेश दिया गया है की शेष हल्का में निकटवर्ती पदस्थापित कर्मचारी को संबध करते हुए जिला पदाधिकारी महोदय को अवगत कराना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network