रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 12 अक्टूबर 2021 : नोखा। स्थानीय प्रखंड के समीपवर्ती सुसाडी स्थित देवमुनि तिवारी, स्मृति पार्क के प्रांगण स्थित शिव मंदिर के पास चौबीस घंटे का अखण्ड कीर्तन का शुभारंभ हुआ। जिसको वैदिक मंत्रोच्चार के साथ राजेन्द्र पाण्डेय, विजेन्द्र तिवारी, रंजन तिवारी के द्वारा शुभारंभ किया गया। जिसमें कलाकार पप्पू पांडेय व्यास, सदन पाण्डेय व्यास, के हरिकीर्तन पर दिन भर लोगों ने वाह वाही लूटी। जिसमें संतोष यादव,श्री निवास पाण्डेय, परशुराम कुमार, सतेंद्र पाण्डेय, परमेश्वर पाण्डेय, लालजी पाण्डेय, रमेश यादव,गल्लू पाण्डेय, मुनि पाण्डेय सहित कई कलाकारों ने अपने कला का रातभर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के आयोजक में पत्रकार दिनेश तिवारी, धीरज कुमार, अनुपम कुमार, दिव्यप्रकाश तिवारी, अंगद तिवारी,धनु तिवारी,सहित कई लोग थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network