• संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद का होगा आगमन।
  • आगामी 04 जनवरी 2021 से विद्यालयों के संचालन हेतु कार्यशाला प्रशिक्षण आयोजित।
  • क्रिसमस केक सभी उपस्थित सदस्यों सामूहिक तौर से काँटा।

सासाराम : दिनांक 25 दिसम्बर 2020 को ज़िला मुख्यालय सासाराम स्थित संत पॉल स्कूल के उमा ऑडिटॉरीयम में रोहतास ज़िला के उन्मिसो प्रखंड कार्यकारिणी सदस्यों के लिए विद्यालय संचालन के लिए दिशानिर्देश ज़िला अध्यक्ष रोहित वर्मा की अध्यक्षता में जारी किया गया। क्रिसमस के पावन अवसर पर सभी ज़िला कार्यकारिणी एवं प्रखंड कार्यकारिणी के उपस्थित सदस्यों ने केक काट कर एक दूसरे को बँधायी दिया।

ज़िला अध्यक्ष रोहित वर्मा ने कहा की 04 जनवरी 2021 से राज्य सरकार दिशानिर्देश के अनुसार विद्यालयों में पठन पाठन भौतिक रूप से संचालित किए जाएँगे जिसके लिए राज्य सरकार दिशानिर्देश बिहार सरकार ke शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने अपने पत्रांक संख्या 2169 दिनांक 24.12.2020 को जारी किया है जिसका अनुपालन रोहतास ज़िला सभी निजी विद्यालय अक्षरशः करेंगे। और सभी संचालकगण अपने अपने विद्यालयों में उचित व्यवस्था करने में ज़ोर शोर से जुट गए है ताकि बच्चों की सुरक्षा में कोई कमी ना रह जाए।

इस बैठक में रोहतास ज़िला के सभी उन्निसो प्रखंड में संचालित विद्यालयों के लिए दिनांक 02 जनवरी 2021 को भौतिक रूप से संचालन हेतु कार्यशाला का आयोजन हेतु प्लानिंग भी की गयी। सभी प्रखंड कार्यकारिणी समिति के सदस्यों को उनके गृह प्रखंड से निजी विद्यालय संचालकों को इकट्ठा कर इस कार्यशाला में लाने की ज़िम्मेदारी ज़िला कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष रोहित वर्मा , उपाध्यक्ष सुभाष कुमार कुशवाहा, सचिव समरेंद्र कुमार , महामंत्री अनिल कुमार एवं कोषाध्यक्ष कुमार विकास प्रकाश के द्वारा संयुक्त रूप से दिया है। साथ ही संगठन के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद के सासाराम आगमन हेतु सभी तैयारियों को भी क़रीब क़रीब पूर्ण कर लिया गया है।

इस कार्यशाला को सफल बनाने में रोहतास जिला अध्यक्ष रोहित वर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुभाष कुमार कुशवाहा, ज़िला सचिव समरेंद्र कुमार (समीर जी), जिला सह सचिव संग्राम कांत, जिला महामंत्री अनिल कुमार शर्मा , सुनील कुमार, संजय त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष कुमार विकास प्रकाश, जिला संयोजक धनेन्द्र कुमार, ज़िला जनसम्पर्क पदाधिकारी दुर्गेश पटेल , डिहरी प्रखंड अध्यक्ष अरविंद भारती, सचिव प्रशांत सिंह, कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद , चेनारी प्रखंड अध्यक्ष दिनेश्वर तिवारी, नासरीगंज प्रखंड अध्यक्ष अजय सिंह, सचिव सत्यनारायण सिंह, सोनू आनंद, काराकाट प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार, सचिव आदित्य राज , विक्रमगंज प्रखंड अध्यक्ष अनिता देवी, संरक्षक भारती जी , उपाध्यक्ष कमलेश कुमार , राजपुर प्रखंड अध्यक्ष यमुना चौधरी, दिनारा प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार , सासाराम प्रखंड अध्यक्ष तेजनारायण पटेल , उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, कोषाध्यक्ष तौकीर आलम, कोचस सचिव धनंजय कुमार, कोषाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, करगहर प्रखंड अध्यक्ष अजित कुमार पटेल, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार , सचिव ब्रजेश पांडेय , कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार , संझौली प्रखंड अध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह , उपाध्यक्ष सोनू कुमार पांडेय, सूर्यपुरा प्रखंड अध्यक्ष शिव यश पाल, दावथ प्रखंड अध्यक्ष विश्वजीत कुमार, शिवसागर प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार राय ,तिलौथु प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह , अकोढ़िगोला प्रखंड अध्यक्ष अशोक पाल, उपाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार , सचिव बिनायक सिंह, डॉ आशुतोष पांडेय ने अहम योगदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network