रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 21 मार्च 2021 : सासाराम। भारत सरकार व बिहार सरकार से मान्यता प्राप्त हिन्दुस्तान स्काउट एंड गाइड, बिहार की बैठक सासाराम के श्री वाटिका में रविवार को सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता राज्य संगठन आयुक्त नीरज कुमार श्रीवास्तव तथा संचालन प्रशिक्षण प्रभारी श्रवण कुमार भारती ने किया। बैठक में जिला इकाई रोहतास के जिला सचिव के रूप में संतोष कुमार सिंह को सर्वसम्मति से चयनित किया गया। इस दौरान राज्य संगठन आयुक्त नीरज श्रीवास्तव ने कहा कि हिन्दुस्तान स्काउट एंड गाइड देश के युवाओं में अनुशासन,देशभक्ति व समर्पण का भाव सिखाता है।नवनिर्वाचित जिला सचिव संतोष कुमार सिंह ने कहा कि ये संगठन युवाओं के अंदर सकारात्मक ऊर्जा भरने तथा संगठित होने का कार्य करता है।कड़ी मेहनत कर इस जिला इकाई को नई ऊँचाई प्रदान करूँगा।संबोधन के दौरान शिक्षक न्याय मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र राय ने भी विस्तार से संगठन के मूल तत्व व इसकी जरूरत पर प्रकाश डाला। शिक्षक संघ,बिहार के जिलाध्यक्ष उत्तम पांडेय ने कहा कि इस संगठन के आ जाने से रोहतास के युवाओं में देशभक्ति का भाव जागृत होगा। हिन्दुस्तान स्काउट एंड गाइड के संयुक्त सचिव अरुण कुमार सिंह,जिला संगठन आयुक्त,रोहतास सत्येंद्र कुमार सिंह,जिला संगठन आयुक्त,कैमूर अजीत कुमार ने भी सभा को संबोधित किया।बैठक के अंत मे धन्यवाद ज्ञापन नितेश कुमार ने किया।बैठक में नीरज कुमार श्रीवास्तव,अरुण कुमार सिंह,श्रवण कुमार भारती,सत्येंद्र कुमार सिंह,अजीत कुमार,चंदन कुमार,विजयंत सिंह,अजय कुमार सिंह,संजय कुमार सिंह,देवेंद्र राय,उत्तम पांडेय,नितेश कुमार,जितेंद्र सिंह,संजय कुमार,कमलेश कुमार सिंह,मनीष कुमार,दिग्विजय सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network