आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 30 अगस्त 2022 : कोचस (रोहतास) : प्रखंड क्षेत्र में महिलाओं ने अन जल त्याग व उपवास कर अखंड सौभाग्य का वरदान प्राप्त करने के लिए महिलाओं ने हरतालिक तीज व्रत रखी है। हरतालिका तीज का त्योहार सुहागिन महिलाओ के लिए खास होता है। इस दिन भगवान शंकर व माता पार्वती की विधिवात से पूजा की जाती है। इस साल हरतालिका तीज व्रत 30 अगस्त सन 2022 को मनाया गया है। प्रखंड क्षेत्र के सेमरिया, खैरी, लहेरी, सोहसा, रूपी बांध, नरवर के सुहागिन महिलाओं ने बताया कि हरतालिका तीज व्रत करने से अखंड सौभाग्य के साथ सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस तीज में महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रखती है। तीज के शाम के समय महिलाएं श्रृंगार करते हुए भगवान शिव माता पार्वती भगवान गणेश और कार्तिक की पूजा करती है। हरतालिका तीज व्रत रखने और पूजा करने का सौभाग्य और सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। यह पर्व बेहद ही कठिन माना जाता है। व्रत पूरी होने के बाद महिलाए व्रत को तोड़ते हुए अगले दिन सूर्योदय के बाद पारण करती है और तभी कुछ ग्रहण किया जाता है। माना जाए तो इसके साथ महिलाएं इस व्रत के दौरान संतान प्राप्ति के लिए भगवान शंकर माता पार्वती से कामना करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network