सासाराम। कर्मचारी संगठन के संस्थापक, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व अध्यक्ष अकलु राम महतो का शोक सभा कुशवाहा सभा भवन में सत्यनारायण स्वामी एवं निर्भय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस दौरान अनेकों वक्ताओं ने श्री महतो के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि स्व. अकलू राम महतो बोकारो के विधायक रहे तथा मजदूरों के संगठनों के संस्थापक एवं संचालन जीवन भर करते रहे। शोक सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने 2 मिनट मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर भगवान सिंह ,संजय कुमार सिंह, जगदीश सिंह, अरुण सिंह, रामकृपाल महतो, सिया राम सिंह, सुदर्शन सिंह, अशोक कुमार सिंह, रविंद्र प्रसाद, सिंहासन सिंह, सुनील कुमार, संतोष कुमार गुप्ता ,राम नरेश महतो, राजेंद्र सिंह अशोक सिंह, रामेश्वर सिंह, साहब प्रसाद सिंह, अविनाश कुमार ,रवि सिंह, दशरथ सिंह, राम अवतार सिंह उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network