आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 05 नवम्बर 2022 : सासाराम : सासाराम मत्स्य जीवी समिति अध्यक्ष पद सहित मंत्री पद का चुनाव संपन्न हो चुका है अध्यक्ष पद के लिए देवराज बिंद, दिनेश चौधरी और राजेंद्र खटीक सहित तीन दावेदार थे। वहीं मंत्री पद के लिए यमुना चौधरी ,नंदू चौधरी के अलावे संजीव मोहन दावेदार थे जिसमें 4 नवंबर को हुई वोटिंग के पश्चात 177 वोट लेकर देवराज बिंद अध्यक्ष बने प्रतिद्वंदी दिनेश चौधरी को 146 वोट जबकि राजेंद्र खटीक को सिर्फ 97 मत प्राप्त हुए देवराज बिंद अपने प्रतिद्वंदी दिनेश चौधरी को 31 मतों से परास्त किया। वही मंत्री पद के लिए की गई मतगणना के पश्चात यमुना चौधरी को महज 34 मत प्राप्त हुए जबकि नंदू चौधरी को 139 मत से संतोष करना पड़ा जबकि संजीव मोहन 270 वोट पाकर प्रतिद्वंदी रहे नंदू चौधरी को 131 मतों से पराजित करते हुए संजीव मोहन मंत्री पद पर कब्जा जमाया संजीव मोहन पिछली बार सासाराम मत्स्य जीवी सहयोग समिति के निर्विरोध मंत्री संजीव मोहन बनाए गए थे अध्यक्ष और मंत्री के अलावा कार्यकारी समिति के सदस्य पद पर 8 सदस्यों ने निर्विरोध सदस्यता प्राप्त की है कार्यकारी समिति के सदस्य के तौर पर रामा देवी सोनकर, रामता बिंद, केशव चौधरी, पप्पू सोनकर राजकुमारी देवी, शीला देवी, बिरन चौधरी, हीरावती देवी सोनकर, ने निर्विरोध निर्वाचन का प्रमाणपत्र प्राप्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network